डेनमार्क के शॉपिंग मॉल में बंदूकधारी ने की गोलीबारी, 3 लोगों की मौत ,अन्य 3 गंभीर रूप से घायल

Summary :

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन स्थित सबसे बड़ शॉपिंग मॉल में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।

डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन स्थित सबसे बड़ शॉपिंग मॉल में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की।जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन  अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है।पुलिस प्रमुख सोरेन थॉमसन ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके पास से राइफल और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है।उन्होंने कहा कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है, हालांकि इसे आतंकवादी कृत्य मानने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
घटना में अन्य हमलावर भी शामिल 
पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसे कोई संकेत नहीं है कि घटना में अन्य हमलावर भी शामिल थे। उन्होंने दुकान मालिकों से किसी भी वीडियो निगरानी फुटेज को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ एकजुट हैं।

Desk Team