भारत में कोरोना वायरस (India Coronavirus Update) के नए मामलों ने रफ्तार पकड़ी हुई है। देश में बीते दिनों से चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। रोजाना बढ़ते मामलों के चलते देश में एक्टिव केस का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,135 नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,35,18,564 हो गया। वहीं इस दौरान हुई 24 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,25,223 हो गयी।
4.85% रहा डेली पॉजिटिविटी रेट
कोरोना वायरस के नए मामलों बीते दिन हुई बढ़ोतरी के बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,13,864 हो गई। देश में मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी रहा। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13,958 रही। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.54 है।
इसके साथ ही बात करें टीकाकरण कि तो देश में महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,97,98,21,197 एंटी कोविड वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 1,78,383 डोज़ दी गई हैं।


Download Android App
Download iOS App



