संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी में 35 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने एक करोड़ दिरहम यानी 19.90 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मूल रुप से पंजाब के निवासी गुरप्रीत सिंह शारजाह में आईटी मैनेजर के रुप में काम करते हैं। उन्होंने 12 अगस्त को लॉटरी का एक टिकट खरीदा था।
आयोजकों ने तीन सितंबर को गुरप्रीत सिंह को फोन किया और उन्हें बताया कि उन्होंने लॉटरी जीती है तो उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। गुरप्रीत सिंह पिछले दो साल से अधिक समय से ‘बिग टिकट’ रैफल लॉटरी में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर होने वाले लकी ड्रा पर उनका ध्यान बहुत कम जाता था।
उन्हें नहीं पता था कि इस महामारी में उनका समय बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि जैकपॉट के पैसों से वह अरब अमीरात में एक घर खरीदेंगे और पंजाब से अपने माता-पिता को यहां लाएंगे ताकि वे उनके साथ रह सकें।


Download Android App
Download iOS App



