मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में अपील की है कि आतंकियों की लिस्ट से उसका नाम हटा दिया जाए। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के चीफ हाफिज की ओर से यूएन में इस बाबत एक अर्जी लगाई गई है। ये अर्जी लाहौर की एक कानूनी फर्म के जरिए से लगाई गई है।
आपको बता दें कि हाफिज सईद को हाल ही में नजरबंदी से रिहाई मिली है। हाफिज की अर्जी ‘मिर्जा एंड मिर्जा’ नाम की फर्म की ओर से दाखिल की गई है। जब ये अर्जी दी गई उस दौरान हाफिज नजरबंद था। हाफिज के लिए अर्जी दाखिल करने वाले नावेद रसूल मिर्जा पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो में वकील रह चुके हैं, इसके अलावा पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।
अर्जी में हाफिज ने खुद को एक समाज सेवी बताया है। बता दें कि हाल ही में न्यायिक समीक्षा बोर्ड के आदेश के बाद हाफिज सईद को रिहा कर दिया गया है। पिछले हफ्ते इस मसले पर सुनवाई के दौरान प्रांतीय सरकार ने हाफिज सईद की नजरबंदी तीन महीने बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन बोर्ड ने इसे खारिज कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



