तेलंगाना की वकील संध्या रेड्डी चुनी गईं सिडनी के स्ट्रैथफील्ड की मेयर

Summary :

सिडनी/हैदराबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना की लॉ ग्रेजुएट संध्या रेड्डी को सिडनी की स्ट्रैथफील्ड म्युनिसिपैलिटी का मेयर चुना गया है। उस्मानिया यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा, रेड्डी मंगलवार को सिडनी में स्ट्रैथफील्ड काउंसिल की 73वीं मेयर चुनी गईं। वह दो साल तक इस पद पर रहेंगी। विकाराबाद जिले के मेल्लारेड्डीगुडेम गांव की रहने वाली रेड्डी ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय और स्टेनली कॉलेज में पढ़ाई की थी। बाद में उन्होंने इमिग्रेशन लॉयर (अप्रवासी वकील) के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने लगीं। संध्या रेड्डी, जिन्हें सैंडी रेड्डी के…

सिडनी/हैदराबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना की लॉ ग्रेजुएट संध्या रेड्डी को सिडनी की स्ट्रैथफील्ड म्युनिसिपैलिटी का मेयर चुना गया है।

उस्मानिया यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा, रेड्डी मंगलवार को सिडनी में स्ट्रैथफील्ड काउंसिल की 73वीं मेयर चुनी गईं। वह दो साल तक इस पद पर रहेंगी।

विकाराबाद जिले के मेल्लारेड्डीगुडेम गांव की रहने वाली रेड्डी ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय और स्टेनली कॉलेज में पढ़ाई की थी।

बाद में उन्होंने इमिग्रेशन लॉयर (अप्रवासी वकील) के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने लगीं।

संध्या रेड्डी, जिन्हें सैंडी रेड्डी के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार दिसंबर 2021 में स्ट्रैथफील्ड काउंसलर चुनी गई थीं। सितंबर 2023 में उन्हें डिप्टी मेयर चुना गया। वह इस पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

उन्होंने सितंबर 2025 में अपनी काउंसिल सीट बरकरार रखी और मेयर चुने जाने तक इस पद पर बनी रहीं।

मेयर चुने जाने के बाद, रेड्डी ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें स्ट्रैथफील्ड लोकल गवर्नमेंट एरिया की सेवा करने का मौका मिलने पर खुशी है।

‘द ऑस्ट्रेलिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास लॉ में बैचलर और एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) में मास्टर्स डिग्री है, साथ ही ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन लॉ में ग्रेजुएट सर्टिफिकेट भी है। स्ट्रैथफील्ड में अपने परिवार की देखभाल करने के साथ-साथ उन्होंने एजुकेशन और माइग्रेशन सर्विस का काम भी किया है।

स्ट्रैथफील्ड सिडनी का सबसे ज्यादा सांस्कृतिक विविधता वाला स्थानीय प्रशासन क्षेत्र है। सिडनी के इनर वेस्ट में लगभग 14 वर्ग किलोमीटर में फैले इस इलाके की आबादी लगभग 46,000 है।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने संध्या रेड्डी को मेयर चुने जाने पर बधाई दी है।

रामा राव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के स्ट्रैथफील्ड का मेयर सर्वसम्मति से चुने जाने पर सैंडी रेड्डी ‘गारू’ (सम्मानजनक शब्द हिंदी में महोदय समान) को हार्दिक बधाई। तेलंगाना की सैंडी रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में मेयर चुनी गई हैं। वो भारत की पहली महिला हैं जिन्हें ये सम्मान मिला है। सैंडी रेड्डी को जनसेवा में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। वे अपनी सेवा और नेतृत्व के जरिए और ऊंचाइयां हासिल करती रहें और तेलंगाना का नाम रोशन करती रहें।”

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.