अफगानिस्तान के काबुल हवाई अड्डे के बाहर सीरियल बम ब्लास्ट, अब तक दो धमाकों में 13 की मौत

Summary :

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा है कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट हुआ है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए इस विस्फोट में हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।

जैसा की पश्चिमी खुफिया एजेंसियों द्वार आतंकवादी खतरे की विश्वसनीय चेतावनी दी गयी थी  उसके कुछ ही घंटों बाद काबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं।  ताजा जानकारी के मुताबिक़ इन धमाकों में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई।
प्रारंभिक रिपोर्टों के बीच, बम धमाकों में तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने का  भी अंदेशा जताया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमले में एक आत्मघाती बम विस्फोट हवाई क्षेत्र के एबी गेट के प्रवेश द्वार के पास हुआ था और दूसरा बैरन होटल के पास हुआ था, जिसका उपयोग ब्रिटेन आने के लिए मौजूद अफगानों को इक्कठा करने के लिए किया गया है। ।

तालिबान के एक प्रवक्ता के अनुसार, जिन्होंने रॉयटर्स से बात की है उन्होंने बताया है कि हमले में बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए, जिनमें तालिबान गार्ड भी शामिल थे। ब्रिटिश और तुर्की सैन्य सूत्रों ने पुष्टि की कि इस हमले में दो विस्फोट हुए है, जिसका तत्काल संदेह इस्लामिक स्टेट के अफगान सहयोगी – जिसे ‘खोरासान प्रांत’ के रूप में जाना जाता है, पर पड़ना तय है।
इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर विस्फोट हुआ है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुए इस विस्फोट में हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है। अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से हजारों अफगान देश से निकलने की कोशिश कर रहे हैं और पिछले कई दिनों से हवाई अड्डे पर जमा हैं। पश्चिमी देशों ने हमले की आशंका जतायी थी। 
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि है कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर धमाका हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा है कि इसमें कितने लोग हताहत हुए हैं। 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं और एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में एकत्रित हैं। अमेरिका, भारत सहित अधिकतर देश अपने नागरिकों के साथ इन लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं।

Ujjwal Jain