जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दी है। इमरान खान ने कहा कि हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ हुआ तो हम जवाब देंगे। जिस तरह इन्होंने पुलवामा के बाद बालाकोट किया था, अब ये PoK की तरफ आ सकते हैं।
इमरान खान ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बनते हैं, तो इसके लिए दुनिया जिम्मेदार होगी और संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार होगा।
गौरतलब है कि जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर के मामले पर फैसला लिया है, तभी से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं, बस-रेल सर्विस को रोक दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App


