बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की गुरुवार को होने वाली भारत यात्रा से एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनसे फोन कर बातचीत की। एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हसीना के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने बुधवार को कहा, “पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज दोपहर प्रधानमंत्री शेख हसीना को फोन किया और उनसे बातचीत की।”
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान हसीना की आंख की स्थिति के बारे में पूछा, जिसका लंदन में इलाज कराया गया था। हसीना ने हाल ही में लंदन में अपनी बायीं आंख की सर्जरी करवाई थी। हसीना ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उनकी भारत यात्रा के दौरान दोनों नेताओं की फिर से मुलाकात होनी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इमरान व हसीना की बैठक नहीं हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



