पाक PM इमरान खान को ओवैसी की नसीहत-भारत से कुछ सीखें

Summary :

भारत में वंचित समुदायों से कई राष्ट्रपति हुए हैं। खान साहब को समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकारों के बारे में हमसे कुछ सीखना चाहिए।

लोकसभा सदस्य और एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक विवादित बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है। पिछले दिनों इमरान ने कहा था कि वह नरेंद्र मोदी सरकार को दिखाएंगे कि ‘‘अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है।’’

ओवैसी ने ट्वीट कर कहा कि इमरान को भारत की समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकार से कुछ सीखना चाहिए। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी संविधान के मुताबिक, कोई मुस्लिम ही राष्ट्रपति बनने का पात्र है।

imran khan

भारत में वंचित समुदायों से कई राष्ट्रपति हुए हैं। खान साहब को समावेशी राजनीति और अल्पसंख्यक अधिकारों के बारे में हमसे कुछ सीखना चाहिए।’’ शनिवार को लाहौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इमरान ने भारत में भीड़ हिंसा पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा था, ‘‘हम मोदी सरकार को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा बर्ताव किया जाता है। भारत में भी लोग कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों से अन्य नागरिकों जैसा समान व्यवहार नहीं होता।’’

Desk Team