फिल्म ‘बाहुबली’ और बाहुबली 2 से करोड़ों दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर प्रभास को बेहद तगड़ा झटका लगा है और वो इसलिए क्योंकि राजस्व अधिकारीयों ने उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी सीज कर ली है।
ताजा ख़बरों के मुताबिक जानकारी मिली है की बाहुबली अभिनेता प्रभास के गेस्ट हाउस को तेलंगाना सरकार के राजस्व अधिकारीयों ने सीज कर लिया है। ये गेस्ट हाउस हैदराबाद के बाहरी इलाके राय दुर्गम में स्थित है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है की ये गेस्ट हाउस सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया। इस बात की जांच पूरी होने के बाद तेलंगाना राजस्व विभाग के अधिकारीयों ने ये बड़ा कदम उठाया है।
आपको बता दें इस जमीन के ऊपर सुप्रीम कोर्ट में काफी समय से केस चल रहा था और कोर्ट ने ये फैसला सुनाया था की ये जमीन सरकारी प्रॉपर्टी है। ये जमीन करीब 84 एकड़ में फैली है और इस जमीन बनी हुई कई अन्य प्रॉपर्टीज को भी सरकारी अधिकारीयों ने सीज किया है।
राजस्व अधिकारीयों ने मीडिया को बताया है की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फैसला सुनाया कि राय दुर्गम की सर्वे नंबर. 46 पर मौजूद जमीन सरकार की संपत्ति है और एक्टर प्रभास का गेस्ट हाउस भी इसी जमीन पर बना हुआ है।
साथ ही बताया जा रहा है की सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला कई महीनों पहले सुनाया था पर तेलंगाना में चुनाव के चलते एक्शन लेने में देरी हुई। अधिकारीयों के अनुसार इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की प्रॉपर्टी किस की है , अगर वो सरकारी जमीन पर बही है तो उसे जब्त किया ही जायेगा।
अभिनेता प्रभास की तरफ से कोर्ट में एक याचिका भी दायर की गयी है जिसमे उन्होंने अपने पूरे नाम Uppalapati Venkata Satyanarayana Prabhas Raju के साथ शिकायत दर्ज करायी है की राजस्व अधिकारीयों की तरफ से उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं मिला था और इस तरह अचानक एक्शन लेना कानून के दायरे में नहीं आता।
अब इस शिकायत पर 31 दिसम्बर को सुनवाई की जाएगी। आपको बता दें प्रभास की इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 160 करोड़ है। इस वजह से ये खबर और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App










