पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई, PAK के चार Airbase तबाह

Summary :

ड्रोन हमलों के बाद भारत ने दिया कड़ा जवाब

भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए चार एयरबेस तबाह कर दिए। पाकिस्तान ने 26 स्थानों पर हमला किया, लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता से सभी हमले नाकाम हुए। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने सीमा पर ड्रोन गतिविधियों की पुष्टि की है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के कई शहरों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन हमले किए गए लेकिन भारतीय सेनाओं क सतर्कता और एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से सभी ड्रोन हमले नाकाम कर दिए गए है। भारत ने पलटवार  में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सूत्रों के अनुसार भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल हमला किया इस हमले में पाकिस्तान में चार एयरबेसों पर भारतीय हमले हुए। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तान द्वारा भारत भर में 26 स्थानों पर हमला करने के तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। नियंत्रण रेखा पर कई स्थानों पर अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

IMF ने PAK को दिया 1.3 अरब डॉलर का लोन, भारत ने जताया तीखा विरोध ,वोटिंग से बनाई दूरी

रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर ड्रोन देखे गए हैं। इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। इन स्थानों में बारामुल्ला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं। ड्रोन ने फिरोजपुर में एक नागरिक क्षेत्र को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र की सफाई की गई है।

भारतीय सशस्त्र बल उच्च स्तर की सतर्कता बनाए हुए हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक और संलग्न किया जा रहा है। स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी की जा रही है और जहाँ भी आवश्यक हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में, को घर के अंदर रहने, अनावश्यक आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। जबकि घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता और एहतियात जरूरी है।”

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।