दुनिया के 185 से अधिक देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर फैल चुका है। इस वायरस से प्रभावित समुदाय के सदस्यों, स्वास्थ्य कर्मियों और अमेरिका तथा भारत के छात्रों और दिहाड़ी श्रमिकों की मदद के लिए अमेरिका में कई भारतीय अमेरिकी समूहों ने धन एकत्र किया है और स्वयंसेवकों को मदद के लिए तैयार किया है।
अमेरिका में कोविड-19 महामारी से 1,40,000 लोग संक्रमित हैं और 2,475 लोगों की जान इस संक्रमण से जा चुकी है। भारत में संक्रमितों की संख्या एक हजार से पार पहुंच चुकी है और इससे 27 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी संगठन सेवा इंटरनेशन ने कोविड-19 राहत प्रयासों के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।
इस धन से संस्था निजी सुरक्षा उपकरण मसलन फेस मास्क, सर्जिकल मास्क आदि खरीद रही है जो संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित न्यूयार्क जैसे स्थानों पर स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और अस्पतालों को नि:शुल्क दिए जाएंगे। संस्था ने 500 स्वयंसेवकों का दल बनाया है जो कोरोना वायरस के कारण परेशान अमेरिकी लोगों की चिंताओं का हैल्पलाइन के जरिए समाधान करेंगे।
Coronavirus : गुजरात में 69 लोगों के संक्रमण की पुष्टि, 6 की हो चुकी मौत
सेवा इंटरनेशनल के अध्यक्ष ने बताया कि स्वयंसेवक 300 से अधिक परिवारों की मदद भी करेंगे जिनमें से अधिकतर बुजुर्ग हैं। वे उन्हें राशन, मास्क आदि मुहैया करवाएंगे। एक अन्य भारतीय अमेरिकी ने रविवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वे पीएम केयर कोष में एक करोड़ रूपये दान दे रहे हैं। कई अन्य भारतीय अमेरिकी लोग भी अपने-अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार की सहायता दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App


