ब्रिटेन की अदालत ने भारतवंशी चिकित्सक को स्कूल की छात्रा को हर्जाने के रूप में तकरीबन 1.41 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया है। भारतवंशी चिकित्सक पर वर्ष 2018 में स्कूल की छात्रा को टक्कर मारने का आरोप है। हादसे में छात्रा को गंभीर चोटें आईं थी। जनवरी 2018 में चिकित्सक डा. शांति चंद्रन आक्सफोर्डशायर के बिसेस्टर में ब¨कघम रोड पर अपनी कार से ब¨कघमशायर जा रही थीं। तभी उनकी कार 12 वर्षीय स्कूल की छात्रा से टकरा गई। हादसे के बाद छात्रा तकरीबन 11 मीटर दूरी पर जाकर गिरी और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
Highlihts
- ब्रिटेन में भारतवंशी चिकित्सक पर लगा 1.41 करोड़ का जुर्माना
- डा. चंद्रन की लापरवाही के कारण हादसा
- परेशानियों का सामना करना पड़ा
डा. चंद्रन की लापरवाही के कारण हादसा
हादसे के एक वर्ष बाद तक वह मानसिक तनाव से गुजरी और उसे कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। गत सप्ताह उप उच्च न्यायालय के जस्टिस डेक्स्टर डियास केसी ने आदेश में कहा कि डा. चंद्रन की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। वह मौजूदा हालात में तेज गति से गाड़ी चला रही थीं। अदालत ने हादसे के लिए डा. चंद्रन को पूरी तरह से जिम्मेदार माना।


Download Android App
Download iOS App


