इसलमाबाद : भारत और पाकिस्तान सिंधु जल विवाद को सुलझाने के लिए जारी गतिरोध खत्म करने में विफल रहे हैं। एक अधिकारी ने वाशिंगटन में बताया कि दोनों देशों के बीच वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में यह बैठक हुई। पाकिस्तान ने विश्व बैंक से समझौते के बिना नवीनतम दौर की वार्ता समाप्त होने के बाद भारत के साथ पानी के विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता के वास्ते एक न्यायालय का गठन करने का आग्रह किया है।
अंग्रेजी समाचारपत्र डॉन में आज प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक विवाद सुलझाने के लिए एक फोरम की पहल पर भारत और पाकिस्तान के बीच 14 और 15 सितम्बर को हुई बातचीत बेनतीजा समाप्त हो गई। सूत्रों ने बताया,”बैंक के निरंतर प्रयासों को स्वीकार करते हुए, पाकिस्तान ने अब विश्व बैंक से अनुरोध किया है कि वह मध्यस्थता के लिए न्यायालय का गठन करके (सिंधु जल) संधि के तहत अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करे।”
रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच सचिव स्तर की बातचीत की मेजबानी कर रहे विश्व बैंक ने कल जारी एक वक्तव्य में विवाद के समाधान में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है। विश्व बैंक के मुताबिक दोनों देशों ने संधि के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।


Download Android App
Download iOS App



