ईरान ने अमेरिका के टोही विमान को मार गिराया

Summary :

परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद अमेरिका द्वारा उस पर मनमाने ढंग से प्रतिबंध लगाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गयी है।

ईरान की वायु सेना ने गुरुवार को एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराने का दावा किया जिसने कुह मुबारक क्षेत्र में उसकी वायु सीमा का उल्लंघन किया था। 
इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) के जनसंपर्क विभाग ने यहां एक बयान जारी कर बताया कि होरमोजगन प्रांत के कुह मुबारक क्षेत्र में ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन करने पर इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प आईआरजीसी वायु सेना ने गुरुवार तड़के एक अमेरिकी टोही विमान को मार गिराया।
उसकी पहचान आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक विमान के रूप में की गयी है। आरक्यू-4 आम तौर पर अधिक ऊंचाई पर उड़न भरता है। गौरतलब है कि ईरान के परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद अमेरिका द्वारा उस पर मनमाने ढंग से प्रतिबंध लगाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच खटास बढ़ गयी है।

Desk Team