इराक : हवाई हमले में IS के तीन आतंकी मारे गए

Summary :

इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में रविवार को इस्लामिक स्टेट के तीन आतंकी मारे गए, जबकि पूर्वी प्रांत दियाला में आईएस आतंकवादियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

संयुक्त अभियान कमान के मीडिया दफ्तर ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना से इराक की राजधानी बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर उत्तर में किरकुक के वाडी जगयटौन में आईएस के ख़ुफ़िया ठिकाने पर हवाई हमला किया, जिसके कारण आईएस के तीन आतंकवादी मारे गए और उनका ठिकाना भी नष्ट हो गया। इसके अलावा एक अन्य घटना में दियाला प्रांत में आईएस आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया। 

Desk Team