Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Iraq University Fire: यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग, 14 की मौत, 18 झुलसे

Summary :

इराक के एक विश्वविद्यालय में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें हॉस्टल आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम की है। सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक, इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत (हॉस्टल) में आग लग गई। इराक की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग 14 की मौत, 18 की हालत गंभीर कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया सूत्रों के मुताबिक, आग…

इराक के एक विश्वविद्यालय में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें हॉस्टल आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार शाम की है। सोरन के स्वास्थ्य निदेशालय के प्रमुख कामराम मुल्ला मोहम्मद के मुताबिक, इरबिल के पूर्व में छोटे से शहर सोरन में एक इमारत (हॉस्टल) में आग लग गई।

  • इराक की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लगी भीषण आग
  • 14 की मौत, 18 की हालत गंभीर
  • कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग

घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया

सूत्रों के मुताबिक, आग को शुक्रवार रात को कड़ी मशकत के बाद बुझा दिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।ये इलाका कुर्दिस्तान प्रांत में आता है। कुर्दिस्तान के प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी ने इस घटना को लेकर एक जांच समिति का गठन किया है।

इराक में पहले भी आग लगने की कई घटना सामने आई

आपको बता दें यह कोई पहली बार नहीं है जब इराक (Iraq) में ऐसी घटना हुई हो। इससे पहले भी अक्सर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किए जाते हैं। इसके अलावा परिवहन क्षेत्रों में भी काफी लापरवाही बरती जाती है। इराक में सरकारी व्यवस्था का बुनियादी ढांचा लगातार ढहता जा रहा है। दशकों तक देश भष्ट्राचार से पीड़ित रहा है। जिसका खामियाजा देश की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। इराक में आग लगने की घटनाएं आम हैं। हालांकि ये घटनाएं किसी भी देश में हो सकती है लेकिन इराक में ऐसे हादसों में लोगों की जान सबसे ज्यादा जाती है। इसी साल सितंबर में उत्तरी इराकी शहर काराकोस में एक समारोह हॉल में एक शादी के दौरान आग लगने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner