लंदन ब्रिज पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। इस हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी संगठन की समाचार एजेंसी अमाक ने शनिवार को खुलासा किया कि 28 वर्षीय हमलावर उस्मान खान, इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों में से एक था।
इस्लामिक स्टेट ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि यह हमला जिहादी संगठन के खिलाफ लड़ने वाले एकजुट देशों के नागरिकों को निशाना बनाने के लिए और उन्हें सबक सिखाने के लिए किया गया था। जारी बयान के अनुसार,”लंदन हमले को अंजाम देने वाला व्यक्ति.. इस्लामिक स्टेट का एक लड़ाका था और उसने गठबंधन के देशों के नागरिकों को निशाना बनाने के लिए ऐसा किया।”


Download Android App
Download iOS App



