इस्लामाबाद पुलिस रविवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को उनके खिलाफ तोशखाना (उपहार भंडार) मामले में जारी वारंट के संबंध में गिरफ्तार करने लाहौर पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री गिरफ्तारी से बच रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी सिटी राणा हुसैन ताहिर, इमरान खान के जमान पार्क स्थित आवास में उस कमरे में गए, जहां पीटीआई अध्यक्ष के होने की उम्मीद थी, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो इमरान वहां नहीं थे। 28 फरवरी को, इस्लामाबाद में एक जिला और सत्र अदालत ने तोशखाना मामले में जज के सामने लगातार अनुपस्थित रहने पर पूर्व पीएम को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर करेगा
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद ही खान को गिरफ्तार किया जाएगा। इस बीच, पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर करेगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डाले और समझदारी से काम लें, कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें।’


Download Android App
Download iOS App



