Israel: इजराइल में फिर हो सकती है बेंजामिन नेतन्याहू की वापसी, तीन साल में पांचवी बार चुनाव

Summary :

इजराइल में बुधवार को 84 प्रतिशत से अधिक मतों की गिनती के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नीत गठबंधन सत्ता में नाटकीय रूप से वापसी करता नजर आ रहा है।

इजराइल में बीतें यानि कि एक नवबंर को आम चुनाव हुए क्योंकि इजराइल में सत्ताधारी सरकार के एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार चुनाव में कुल 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। आपकों बता दे कि इजराइल में यह चुनाव पांचवी बार हुआ है अभी बीतें कुछ महीने पहले ही यानि की अप्रैल को आम चुनाव हुए थे। 
पूर्व पीएम ने सिलमैन ने किया था परेशान- बेनेट
Benjamin Netanyahu at the fore in the race to become PM Understand how  strong Bibi is - International news in Hindi - बेंजामिन नेतान्याहू पीएम  बनने की रेस में सबसे आगे? समझिए
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले महीनें ही तत्कालीन पीएम नफ्ताली बेनेट की सरकार में सासंद इडित सिलमैन ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सरकार अल्पमत में आ गई थी और बहुमत आकड़ा खो दिया था. पीएम बेनेट ने यह दावा किया था कि पूर्व पीएम नेतन्याहू के समर्थकों ने सिलमैन को परेशान किया था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया । लेकिन इस बात को लेकर सिसमैन ने बेनेट के दावों को अखंडित घोषित कर दिया था।  
छोटे-छोट दल मिलकर बनाते है सरकार
इजराइल में बार-बार चुनाव होते रहते है इसके पीछे का कारण है कि इजराइल में पूर्ण रूप से गठबंधन की सरकार बनाई जाती है यानि की छोटे-छोट दल मिलकर एक नई सरकार का निर्माण करते है। सिलमैन के इस्तीफे के बाद सत्ताधारी सरकार अल्पमत में आ गई बेनेट को इस्तीफा देने पड़ा था। जिसके बैद इजराइल के नए पीएम येर लापिद बने थे । इस देश में 120 सीट वाली संसद में बहुमत के लिए 61 सीट चाहिए होती है।  

Desk Team