गाजा में जारी इजराइल फ़ोर्स और हमास आमने सामने है। इस बीच इजरायली रक्षा बलों (IDF) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने रात भर छापेमारी करते हुए वेस्ट बैंक से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में 38 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है।
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल के सैनिकों ने जिन 38 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है लोगों में से पांच हमास के आतंकवादी हैं। आईडीएफ ने वेस्ट बैंक, हलहुल और बेत आनन के गांवों में फिलिस्तीनी पत्थरबाजों और दंगाइयों पर भी गोली चलाई। इस बीच, इजरायली एनजीओ येश दीन ने कहा कि इजरायली निवासियों ने वेस्ट बैंक में 62 जगहों पर फिलिस्तीनियों पर हमला किया है। ऐसा कहा जाता है कि ये झड़पें 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमलों के बाद हुई थीं, जिसमें 1,400 लोग मारे गए थे और 242 अन्य का अपहरण कर लिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



