Australia के खिलाफ अलग रणनीति के साथ उतरेगा Afghanistan

Summary :

अगला मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है, जो कि कांटे की टक्कर वाला मुकाबला होगा। इस मुकाबले में दोनों टीम को जीत जरूरी हैं। अफगानिस्तान अगर जीत हासिल करता है तो इस टीम के सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहेगी। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की जीत हासिल होती है तो फिर इस टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और सात मुकाबले में 5 जीत हासिल कर चुकी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम इस वक्त अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जो कि 7…

अगला मुकाबला अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है, जो कि कांटे की टक्कर वाला मुकाबला होगा। इस मुकाबले में दोनों टीम को जीत जरूरी हैं। अफगानिस्तान अगर जीत हासिल करता है तो इस टीम के सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहेगी। वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया की जीत हासिल होती है तो फिर इस टीम की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।

इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और सात मुकाबले में 5 जीत हासिल कर चुकी है। वहीं अफगानिस्तान की टीम इस वक्त अंक तालिका में छठे स्थान पर है, जो कि 7 में से 4 मुकाबला जीत चुकी है। तो अब देखने वाली बात होगी कि इस मुकाबले में क्या होता है।

हालांकि अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला इतना आसान रहने वाला नहीं है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया पहले दो मुकाबला हारने के बाद लगातार जीत हासिल की है और अच्छे लय में नजर आ रही है। ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श जैसे खिलाड़ी टीम से जरुर बाहर हैं, मगर टीम पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि सभी खिलाड़ी इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं।

वहीं अफगानिस्तान को अगर इस मुकाबले को अपने नाम करना है तो फिर इस टीम को अलग स्ट्रेटजी के साथ उतरना होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रन काफी बनते हैं तो अब देखने वाली बात होगी कि इस मुकाबले में क्या होता है।

Desk Team