दक्षिण लेबनान में रविवार शाम इजराइल के हवाई हमले में तीन बच्चों सहित चार आम नागरिक मारे गए। एक स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारी और लेबनान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
इजराइली सेना के प्रवक्ता अविचेय अद्राए ने सोशल मीडिया मंच पर एक बयान में कहा कि लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के हमले में रविवार को एक इजराइली नागरिक भी मारा गया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मारा गया व्यक्ति आम नागरिक था या सैनिक। लेबनान की एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम दो कार में सवार एक ही परिवार के सदस्य आइनाटा और ऐटारोन शहर के बीच यात्रा कर रहे थे, तभी वे इजराइल के हवाई हमले की चपेट में आ गए। कार में एक स्थानीय पत्रकार भी सवार था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले के बाद एक कार में आग लग गई और उसमें सवार महिला तथा 10, 12 एवं 14 साल के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना पर इजराइली सेना और हिजबुल्ला ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


Download Android App
Download iOS App



