Israel: गाजा के सबसे दक्षिणी शहर पर योजनाबद्ध जमीनी हमले से पहले इजरायल जल्द ही रफा से नागरिकों को निकालना शुरू कर देगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजरायली कान टीवी की रिपोर्ट के हवाले से कहा, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की फाइनल मंजूरी मिलने तक निकासी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
Highlights:
- रफा से नागरिकों को जल्द ही निकालना शुरू करेगा इजरायल
- लगभग 14 लाख विस्थापित फिलिस्तीनियों को शरण मिली
- मंत्रियों ने युद्धविराम को आगे बढ़ाने के नए प्रयासों पर भी चर्चा की
लगभग 14 लाख विस्थापित फिलिस्तीनियों को शरण मिली
इससे पहले गुरुवार को देश की युद्धकालीन कैबिनेट और सुरक्षा कैबिनेट ने रफा पर संभावित हमले पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई थी। इस शहर को पहले इजरायली बमबारी से सुरक्षित जोन माना जाता था, जहां लगभग 14 लाख विस्थापित फिलिस्तीनियों को शरण मिली हुई है।
मंत्रियों ने युद्धविराम को आगे बढ़ाने के नए प्रयासों पर भी चर्चा की
मंत्रियों ने युद्धविराम को आगे बढ़ाने के नए प्रयासों पर भी चर्चा की, जिससे गाजा में 100 से अधिक बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो सकेगी। मार्च के अंत में नेतन्याहू ने हमले की योजना को मंजूरी देने की घोषणा की। हालांकि, अंतिम निष्पादन आदेश लंबित है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि रफा में किसी भी जमीनी कार्रवाई के परिणाम नागरिकों के लिए विनाशकारी होंगे।


Download Android App
Download iOS App



