इजरायली इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच संघर्ष अभी जारी है। हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। युद्ध की घोषणा के बाद से इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। आपको बता दे कि अभी तक के युद्ध में करीब 800 इजरायली लोगों की मौत हुई है।
वही , इसको लेकर इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजरायल का भीषण हमला ‘‘अभी तो शुरू’’ हुआ है।
आपको बता दे कि ये बात इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में कही है। इजरायली सेना का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी भी रहा।
इजरायल पीएम ने आगे बताया कि हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है। हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देने वाली है।
आपको बता दे कि हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में इजरायल वायु सेना ने सोमवार को कई परिचालन मुख्यालयों के साथ-साथ विभिन्न इमारतों पर हमला किया जहां आतंकवादी संगठन हमास के नेता रह रहे थे।
गाजा में इजरायली सेना ने किए ताबड़तोड़ हमले , नेतन्याहू बोले – अभी तो शुरुआत है हमलों की गूंज वर्षों तक सुनाई देगी
Summary :
इजरायली इलाकों में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच संघर्ष अभी जारी है। हमास के नियंत्रण वाले गाजा में इजरायली वायुसेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। युद्ध की घोषणा के बाद से इजरायली विमानों ने गाजा पट्टी के 426 ठिकानों को निशाना बनाया है। आपको बता दे कि अभी तक के युद्ध में करीब 800 इजरायली लोगों की मौत हुई है। वही , इसको लेकर इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजरायल का भीषण हमला ‘‘अभी तो शुरू’’ हुआ है। आपको बता दे कि ये बात इजरायल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू…


Download Android App
Download iOS App



