इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने बेरूत में हवाई हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर को मार गिराया है। उसने कहा कि यह हत्या शनिवार को सीमा पार से किए गए रॉकेट हमले का बदला था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे। लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है। IDF के प्रवक्ता डैनियल हैगरी ने मंगलवार को तेल अवीव में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, आज रात, IDF ने बेरूत में एक हमला किया, जिसमें फौद शोकोर को मार गिराया गया। फौद शोकोर को ‘सैय्यद मुहसन’ के नाम से भी जाना जाता था। वह हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर और रणनीतिक इकाई का प्रमुख था। मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने रात भर के हमलों में दक्षिण लेबनान के कम से कम सात अलग-अलग इलाकों में ईरान-गठबंधन सशस्त्र समूह से जुड़े 10 ठिकानों को निशाना बनाया। ये हमले इस खतरे को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुए हैं कि गाजा में युद्ध से क्षेत्रीय संघर्ष भड़क सकता है
- हवाई हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडर फौद शोकोर को मार गिराया है
- हत्या सीमा पार से किए गए रॉकेट हमले का बदला था, जिसमें 12 लोग मारे गए थे
- लेबनान के उग्रवादी समूह हिजबुल्लाह ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की है
फौद शोकोर के पास हिजबुल्लाह की जानकारी
हगरी ने कहा कि शोकोर ने हिजबुल्लाह के महासचिव हसन नसरल्लाह के दाहिने हाथ के रूप में भी काम किया और हमले की योजना बनाने में नसरल्लाह का सलाहकार था। एक प्रेस विज्ञप्ति में, IDF ने शोकोर को शनिवार को इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स के ड्रूज शहर मजदल शम्स में एक फुटबॉल मैदान में हुए रॉकेट हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया था। IDF ने कहा, कमांडर फौद शोकोर के पास हिजबुल्लाह के अधिकांश हथियारों की जानकारी थी जिसमें मिसाइलें, क्रूज मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइलें, लंबी दूरी के रॉकेट और UAV शामिल हैं।
बेरुत में हुआ एक जोरदार विस्फोट
वह इजरायल के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए योजना बनाने और उसे पूरा करने के लिए जिम्मेदार था। मंगलवार रात को लेबनान की राजधानी बेरुत में एक जोरदार विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज में एक आवासीय इमारत को क्षतिग्रस्त होते दिखाया गया, जिसका मलबा सड़क पर बिखरा हुआ था। लेबनानी मीडिया ने बताया कि इजरायली हमले में कम से कम एक और व्यक्ति की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



