कोरोना वायरस के लॉकडाउन पर इटली के स्वास्थ्य मंत्री के कड़े रुख के खिलाफ उन्हें जान से मारने की धमकी वाले ईमेल भेजने के लिए चार इतालवी नागरिकों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल कम्प्यूटरों और अन्य उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
कैराबीनीरी स्वास्थ्य पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अक्टूबर से जनवरी के बीच विदेशी कम्प्यूटर सर्वरों से ईमेल भेजे गये थे और इनमें स्वास्थ्य मंत्री रोबर्टो स्पेरांजा तथा उनके परिवार के खिलाफ हिंसक धमकियां थीं जिनमें जान से मारने की भी धमकी थी।
एक बयान के अनुसार चार इतालवी नागरिकों के खिलाफ धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में जांच की गयी। ये चारों इटली के अलग अलग शहरों से हैं और इनकी उम्र 35 से 55 साल के बीच है।


Download Android App
Download iOS App



