रियाद : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां सऊदी अरब के शाह सलमान से मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापार सहयोग को बल देने के तौर तरीकों पर विचार विमर्श किया। जेटली भारत- सऊदी अरब संयुक्त आयोग की 12वीं बैठक की सहअध्यक्षता के लिये सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। जेटली ने कल शाही महल में शाह सलमान से मुलाकात की।
सऊदी अरब की संवाद समिति एसपीए के अनुसार,‘ शाह सलमान व भारतीय मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें मजबूत बनाने पर चर्चा की।’ बैठक के बाद जेटली ने इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने शाह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने काउंसिल आफ सऊदी चैंबर में प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App


