Japan Earthquake : पटरी से उतरी चलती बुलेट ट्रेन, दो लोगों की हुई मौत, 92 अन्य घायल

Summary :

जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

जापान के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में बुधवार देर रात आए भीषण भूकंप से दो लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हुए है। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी। अग्निश्मन और आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, मियागी और फुकुशिमा सहित सात प्रान्तों में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इन प्रांतों में स्थानीय समयानुसार सुबह 0630 बजे तक 92 लोगों के भूकंप से घायल होने की खबर है।
सुनामी की लहरों की चेतावनी जारी
देश के उत्तरपूर्वी और पूर्वी क्षेत्रों विशेषकर मियागी और फुकुशिमा क्षेत्र में जोरदार झटके महसूस किए गए, जहां छह से अधिक तीव्रता के झटके महसूस किए। स्थानीय समयानुसार बुधवार रात करीब 1136 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केन्द, 37.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.7 पूर्वी देशांतर 60 किमी की गहराई में स्थित था। मियागी और फुकुशिमा प्रान्त में तटीय क्षेत्रों में एक मीटर सुनामी की लहरों की चेतावनी जारी की गई थी और लोगों से तटों से दूर रहने का आग्रह किया गया।
बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने पर सेवा रोकी 
तोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवा के एक हिस्से में गुरूवार सुबह भूकंप के बाद एक बुलेट ट्रेन के पटरी से उतरने पर सेवा को रोक दिया गया है। ईस्ट निप्पॉन एक्सप्रेसवे कंपनी ने ओसाकी में तोहोकू एक्सप्रेसवे, मियागी प्रीफेक्चर और सोमा, फुकुशिमा में जोबन एक्सप्रेसवे सहित एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Desk Team