जापान ने कुरिल द्वीपसमूह में दो द्वीपों पर रूसी सैन्य बैरकों की स्थापना को लेकर रूस के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। इन द्वीपों पर जापान अपना दावा करता रहा है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को दी। ‘एफे न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रूसी मीडिया ने दक्षिणी कुरिल के सबसे बड़े द्वीप एटोरोफू और कुनाशीरी के द्वीपों पर चार बैरकों के निर्माण की घोषणा की जिसके बाद विरोध दर्ज कराया गया। रूस ने बैरकों साथ ही अन्य सैन्य ठिकानों के निर्माण की योजना की भी घोषणा की है।
जापानी सरकार के प्रवक्ता योशिहीडे सुगा ने कहा कि टोक्यो ने रूस के समक्ष अपना औपचारिक विरोध दर्ज कराने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल किया है और वह इस मुद्दे को हल करने और दोनों देशों के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए बातचीत जारी रखेगा। द्वीप समूह के चार द्वीपों पर रूस द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कब्जा कर लिया गया था जिसे लेकर तब से ही रूस और जापान के बीच संप्रभुता को लेकर विवाद रहा है। यह दोनों देशों के बीच विवाद का मुख्य बिंदु है।


Download Android App
Download iOS App



