इस्लामाबाद : पाकिस्तानी पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद और देश के अन्य शहरों से प्रकाशित होने वाले एक प्रमुख अखबार के समर्थन में बृहस्पतिवार को रैली निकाली।
उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते कुछ प्रदर्शनकारियों ने इस्लामाबाद में अंग्रेजी अखबार डॉन के कार्यालय का घेराव किया था। बृहस्पतिवार की रैली में पत्रकारों ने इस घटना की निंदा की।
पत्रकारों ने प्रदर्शनकारियों की आलोचना की, जो लंदन पुल पर हमला करने वाले व्यक्ति को पाकिस्तान मूल का बताने को लेकर इस अखबार के संपादक जफर अब्बास एवं प्रकाशक हमीद हारून को फांसी पर लटकाना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



