जे वाई पिल्‍लई बने सिंगापुर के कार्यवाहक राष्‍ट्रपति

Summary :

NULL

भारतीय मूल के जे वाई पिल्लै को सिंगापुर का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है। 83 वर्षीय पिल्‍लई टोनी टैन केंग याम की जगह लेंगे।

बता दे की टोनी का राष्ट्रपति के तौर पर छह साल का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो चुका है। राष्ट्रपति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पिल्लई इस पद तब तक बने रहेंगे, जब तक 13 सितंबर को नॉमिनेशन वाले दिन या 23 सितंबर को इलेक्शन वाले के बाद कोई प्रत्याशी राष्ट्रपति पद के लिए चुन नहीं लिया जाता। कानून के अनुसार जब राष्ट्रपति पद पर कोई नहीं हो तो ऐसे में संसद के सभापति के बाद राष्ट्रपति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष को इसकी जिम्मेदारी दी जाती है।

स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स के अनुसार, राष्‍ट्रपति कार्यालय खाली होने पर संसद के सभापति के बाद राष्‍ट्रपति सलाहकार परिषद के अध्‍यक्ष को इसकी जिम्‍मेदारी सौंपी जाती है।

कहा जा रहा है कि 1991 में जब से राष्‍ट्रपति चयन की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से यह पहली बार है जब कार्यालय खाली हुआ है। हालांकि पिल्‍लई को पहली बार यह जिम्‍मेदारी नहीं सौंपी गई है। राष्‍ट्रपति के विदेश यात्रा पर जाने के दौरान हर बार वही कार्यवाहक राष्‍ट्रपति की जिम्‍मेदारी निभाते आ रहे हैं।

Desk Team