गणेश चतुर्थी का जशन पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर जोरोशोरो से छाया हुआ है। शायद ही कोई ऐसा स्टार हो जिसने अपने घर पर गणपति की स्थापना न की हो। बच्चन परिवार भी हर साल ही अपने घर गणेश जी को अपने घर बुलते हैं। लेकिन इस बार की गणेश चतुर्थी कुछ अलग है इस गणेश चतुर्थी पर ऐश्वर्या को लेकर जो खबरे सामने आ रही हैं वह थोड़ा हैरान कर देने वाली है।
ऐश्वर्या की जो तस्वीरें समाने आ रही है इस फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या ने अपने खूबसूरत बाल तिरुमला के भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में भेंट कर दिए हैं। इस फोटो के साथ जो मैसेज था उसमें लिखा था, ‘हर वक्त खूबसूरत दिखना ही असली खूबसूरती है… ईश्वर पर वह खूबसूरती न्यौछावर कर देना और भी खूबसूरत है।
भगवान के सामने चाहे दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत हो या कोई साधारण-सी बूढ़ी महिला, उनके लिए दोनों समान हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने बाल तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दान दे दिए हैं।
यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में बहुत वायरल होने लग गई। क्योंकि ऐश्वर्या का यह लुक देख कर हर कोई शोक रह गया है। जबकि इस फोटो का सच कुछ ही देर में सबके सामने आ गया था। आपको बता दें कि यह तस्वीर बहुत पुरानी है।
पहले जब वह मंदिर में दर्शन के लिए जाती रही हैं। ऐश की इस तस्वीर के साथ फोटो ऐडिटिंग से इस फोटो के साथ छेड़छाड़ करके गंजी लुक दी गई है। जब उनकी ऑरिजनल तस्वीर एक दम ठीक है।


Download Android App
Download iOS App








