खालिस्तान के टॉप लीडर हैप्पी पीएचडी के मारे जाने की खबरें हैं। हैप्पी जो कि खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से जुड़ा था, उसकी पाकिस्तान के लाहौर में एक गुरुद्वारे के पास उसको कुछ लोगों ने गोलीमार हत्या कर दी है। इस मामले में पाकिस्तान के कुछ स्थानीय गैंग पर हत्या का शक जताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स सप्लाई के पैसे के विवाद के बाद हरमीत सिंह उर्फ हैप्पी PhD की हत्या कर दी गई। हरमीत सिंह पंजाब पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल है। उस पर अमृतसर में हैंड ग्रेनेड हमले की साजिश और पंजाब में आरएसएस (RSS) और शिवसेना नेताओं की हत्या का भी साजिश रचने के आरोप हैं।
निर्भया केस के दोषी मुकेश सिंह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
इसके अलावा वह पाकिस्तान में बैठकर भारत में ड्रग्स सप्लाई और खालिस्तान समर्थक आतंकियों के स्लीपर सेल और टेरर मॉड्यूल खड़े करने की भी साजिश पाकिस्तान में बैठकर पिछले कई सालों से रच रहा था। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब पुलिस की तरफ से कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन आना बाकी है।
हरमीत सिंह PhD खुद को खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ बताता था और आईएसआई के इशारे पर लगातार वो पिछले कई साल से पाकिस्तान में रह रहा था और पाकिस्तान में बैठकर ही पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिये ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था और आतंकियों के लिए टेरर मॉड्यूल और स्लीपर सेल खड़े कर रहा था।
हरमीत सिंह की पाकिस्तान में हत्या होना उन खालिस्तानी आतंकियों के लिए खतरे की घंटी है, जो पंजाब से भागकर पाकिस्तान में आईएसआई की शह पर पिछले कई सालों से भारत के खिलाफ आतंकी साजिश की प्लानिंग में लगे हैं और पाकिस्तान को अपना मददगार और हिमायती मानते हैं।


Download Android App
Download iOS App



