उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने बुधवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की आलोचना की और द्विपक्षीय संबंधों को ‘पूर्णतः खत्म’ करने की धमकी दी। दोनों ही देशों ने बुधवार को कुछ घंटे के भीतर बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया।
यह घटनाक्रम प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच तनाव बढ़ने को रेखांकित करता है।
किम की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन द्वारा मिसाइल परीक्षण के अवलोकन के दौरान की गई टिप्पणियों की निंदा की। मून ने कहा था कि दक्षिण कोरिया की बढ़ती मिसाइल क्षमताएं उत्तर कोरिया के उकसावे के खिलाफ ‘निश्चित तौर पर प्रतिरोधक का’ काम करेगी। दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने उत्तर कोरिया द्वारा समुद्र में दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की पुष्टि की।
इस घटनाक्रम के कुछ घंटे बाद दक्षिण कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया। किम की बहन ने कहा कि उत्तर कोरिया बिना किसी खास देश को निशाना बनाए आत्मरक्षा के लिए अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और दक्षिण कोरिया भी अपनी सैन्य क्षमता का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ अगर राष्ट्रपति हमारे खिलाफ झूठी निंदा में शामिल होते हैं तो इसके बाद जवाबी कार्रवाई होगी और उत्तर-दक्षिण के संबंध पूरी तरह से खत्म होने की कगार पर पहुंच जाएंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



