पश्चिम अफ्रीकी देश माली में हुए दोहरे आतंकवादी हमले में गुरुवार को कम से कम 49 नागरिक और 15 सैनिक की मौत हो गई है। माली सरकार के यहां जारी बयान में बताया गया है कि इस्लाम और मुसलमानों का समर्थन करने वाले समूह (जीएसआईएम) ने दावा किया गया है कि दोनों हमले उसने किये है उसे नाव ‘टॉमबौक्टू’ के यात्रियों और गाओ क्षेत्र में मालियन सशस्त्र बल (एफएएमए) के एक सैन्य शिविर को निशाना बनाया है।
सैकड़ हजारों विस्थापित
बयान में कहा गया कि इस दोहरे हमले के जवाब में हमारे बहादुर एफएएमए की संयुक्त हवाई-जमीन कार्रवाई ने करीब 50 आतंकवादी मारे गये। उन्होंने कहा कि सभी यात्रियों को निकालने और स्थानों को सुरक्षित करने की तत्काल व्यवस्था की गई।
हमलों के कुछ घंटों बाद, माली के अंतरिम राष्ट्रपति असिमी गोइता ने गुरुवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
वर्ष 2012 से माली विद्रोह, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा से त्रस्त है, इससे यहां हजारों लोग मारे गए हैं और सैकड़ हजारों विस्थापित हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App


