भारत, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं के बीच पहला समुद्री साझेदारी अभ्यास गुरुवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय यह अभ्यास बुधवार को शुरू हुआ और गुरुवार को समाप्त हुआ। इस दौरान फायरिंग, मिसाइल फायरिंग ड्रिल, युद्धकौशल, सतही लक्ष्यों को निशाना बनाने से संबंधित उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों का अभ्यास किया गया।
अभ्यास में भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश, फ्रांसीसी नौसैनिक युद्धपोत सरकौफ, इंटीग्रल हेलीकॉप्टर, राफेल लड़कू विमान और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के समुद्री गश्ती विमानों ने हिस्सा लिया।
तीनों देशों के बीच इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय सहयोग को बढ़ना और समुद्री क्षेत्र में पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों को दूर करने के उपायों पर अमल करने का मार्ग प्रशस्त करना था। इससे व्यापार सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ समुद्री क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने में भी सहयोग मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App


