पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा जांच की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में गिरफ्तारी के बाद जमानत के लिए लाहौर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
डॉन न्यूज के अनुसार, दो न्यायाधीशों अली बकर नजफी और सरदार अहमद नईम की पीठ मंगलवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी। एक जवाबदेही अदालत ने पिछले सप्ताह मरियम और उनके चचेरे भाई यूसुफ अब्बास को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
एनएबी ने मुख्य रूप से मरियम पर चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) के मुख्य शेयरधारक होने के कारण भारी मात्रा में निवेश के माध्यम से धनशोधन करने का आरोप लगाया है। एनएबी ने कहा कि वह 1992-93 की अवधि के दौरान कुछ विदेशियों की मदद से धनशोधन में शामिल थीं, जब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



