त्लाहेलिलपन : मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 85 हो गई है। सैकड़ों लोग शुक्रवार को पाइपलाइन से हो रहे रिसाव से तेल चुराने के लिए जमा थे तभी वहां आग लग गई।
संघीय स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज एलोसर ने बताया कि रविवार शाम मृतकों की संख्या बढ़कर 85 हो गई और 58 अन्य अब भी अस्पताल में भर्ती है। वहीं 10 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
सैनिकों ने घटना स्थल को चारों ओर से घेर लिया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गौरतलब है कि हादसा ऐसे समय हुआ है जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App





