लेबनान-अमेरिकी पूर्व पॉर्न एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने मंगलवार को ट्वीट कर उनलोगों पर निशाना साधा, जिन्होंने यह कहा था कि विदेशी हस्तियों को भारत में किसान प्रदर्शन के पक्ष में ट्वीट करने के लिए भुगतान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा,’मैंने महसूस किया और यह हमारे समझ से परे है कि कोई कैसे इतिहास में सबसे बड़े प्रदर्शन के बारे में इतनी आसानी से दावा कर सकता है कि सभी पेड एक्टर्स हैं। लेकिन भारत में 1 अरब लोग हैं और हम सबके बारे में जान नहीं सकते।’

जवाब में, नेटिजन्स के एक वर्ग ने उसका समर्थन किया, जबकि कई ने भारत के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप की कोशिश करने के लिए उनपर निशाना साधा। भारत में किसानों के आंदोलन पर प्रियंका चोपड़ा जोनास की चुप्पी पर सवाल उठाने के एक दिन बाद मिया ने यह ट्वीट किया।


Download Android App
Download iOS App



