भारत में चीन के राजदूत लुओ च्यहुई ने सोमवार को कहा कि अर्जेंटीना में अगले महीने होने वाली जी20 की बैठक से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात होगी। लुओ नई दिल्ली में अफगान राजनयिकों के लिए आयोजित पहले संयुक्त भारत-चीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अफगानिस्तान पर चीन-भारत सहयोग की दिशा में पहला कदम है तथा भविष्य में यह और अधिक गहरा होगा। चीनी राजदूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी नवंबर में जी20 बैठकों से इतर मुलाकात करेंगे। मोदी और शी इस वर्ष दो अनौपचारिक भेंट कर चुके हैं।
पहली मुलाकात जून में शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के दौरान वुहान में और दूसरी मुलाकात दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान जुलाई में हुई थी। लुओ ने कहा कि चीन के स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी दिसंबर में भारत की यात्रा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App


