म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद से कम से कम 707 नागरिकों की हत्या कर दी गई है जबकि सही संख्या इससे काफी अधिक हो सकती है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने सोमवार को दी। डुजारिक ने प्रेस वार्ता में कहा,‘‘संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय का कहना है कि दो माह पूर्व से जब से सेना ने सरकार का नियंत्रण अपने कब्जे में लिया तब से आज तक विश्वसनीय रिपोर्ट में कम से कम 707 लोगों के मारे जाने की बात कही गयी है। यह माना जाता है कि यह संख्या काफी अधिक हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है।
प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने म्यांमार के घटनाक्रम के बारे में अपनी गहरी चिंता दोहराई और सुरक्षा बलों द्वारा हत्याओं की सबसे हालिया रिपोर्टों को ‘भयावह’ पाया है। डुजारिक ने कहा,‘‘महासचिव सभी सदस्य देशों को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि विभिन्न पक्षों पर इस गहराती समस्या को रोकने की आवश्यकता पर प्रभाव डाला जा सके और ऐसे कदम उठाए जा सकें जो नागरिक शासन की वापसी की सुविधा प्रदान कर सकें।’’


Download Android App
Download iOS App


