रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मास्को को अब भी यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समझौता होने की उम्मीद है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ मंगलवार को हुई एक बैठक में पुतिन ने कहा कि पिछले महीने तुर्की के इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के दौरान “अहम प्रगति’’ हुई थी। पुतिन ने दावा किया कि इस्तांबुल में हुए कुछ समझौतों से बाद में यूक्रेन ने हाथ खींच लिए।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों ने क्रीमिया और पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों की स्थिति के मुद्दे पर अपना रुख बदल लिया और इन मुद्दों को दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के लिए चर्चा के वास्ते छोड़ दिया। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के रुख में बदलाव से भविष्य में कोई समझौता कठिन होगा।


Download Android App
Download iOS App


