वाशिंगटन : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने पहली बार ‘यूरोपा’ की सतह पर जल वाष्प का पता लगाया है जिससे इस विचार को बल मिलता है कि बृहस्पति के चंद्रमा की मीलों मोटी बर्फ की परत के नीचे तरल पानी का महासागर बह रहा है। यह खोज ‘नेचर एस्ट्रोनॉमी’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है।
अमेरिका के हवाई स्थित डब्ल्यूएम केक वेधशाला के जरिए ‘यूरोपा’ पर जल वाष्प का पता चला।
नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इस चंद्रमा को सबसे आकर्षक यह संभावना बनाती है कि इस पर जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व मौजूद हैं।
वैज्ञानिकों को इस बात के सबूत मिले हैं कि जीवन के लिए आवश्यक तत्वों में से एक तरल पानी हिम सतह के नीचे मौजूद है और कई बार यह आकाश में व्यापक उष्ण जल के रूप में निकलता है।
नासा ने कहा कि ‘यूरोपा’ के ऊपर जल वाष्प की पुष्टि होने से वैज्ञानिकों को इस चांद की आंतरिक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



