फेसबुक के नियंत्रण पर गंभीरता से सोचने की जरूरत : कमला हैरिस

Summary :

हमें पहचान करनी होगी कि यह क्या है। यह वास्तव में एक उपयोगिता है, जो अनियंत्रित हो चुकी है। और इस वजह से मेरी चिंता है कि इसे रोका जाए।

राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार सीनेटर कमला हैरिस ने जोर देते हुए कहा है कि हमें फेसबुक पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि सोशल नेटवर्क प्लेफार्म की उपयोगिता अनियंत्रित हो चुकी है। सीएनएन के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में हैरिस ने कहा कि फेसबुक ने बड़े पैमाने पर विकास किया है और इसने अपने उपभोक्ताओं के श्रेष्ठ हितों पर अपनी वृद्धि को प्राथमिकता दी है। हैरिस के हवाले से कहा गया है, ‘मेरा मानना है कि इस पर गंभीरता से विचार करना होगा, हां।

जब आप इस मुद्दे को देखते हैं तो वे अनिवार्य रूप से एक उपयोगिता है।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो फेसबुक के इस्तेमाल के बिना वास्तव में अपने समुदाय और समाज में रह सकते हैं, चाहे जो भी उनका पेशा हो। इसके बिना लोगों के किसी भी स्तर के व्यापार में जुटे रहना बहुत मुश्किल हो गया है।’ हैरिस ने कहा, ‘इसलिए हमें पहचान करनी होगी कि यह क्या है। यह वास्तव में एक उपयोगिता है, जो अनियंत्रित हो चुकी है। और इस वजह से मेरी चिंता है कि इसे रोका जाए।’

Desk Team