Nepal Gen G Protest: नेपाल के पूर्व PM की पत्नी की मौत, बुरी तरह पीटने के बाद प्रदर्शनकारियों ने घर में लगा दी थी आग

Summary :

Nepal Gen G Protest: नेपाल इन दिनों गंभीर राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। इसी बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी खनाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला कर दिया था, जिसके दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। Nepal Gen G Protest: काठमांडू में प्रदर्शन के बीच हुआ हमला यह दुखद घटना काठमांडू के दल्लू इलाके में हुई। प्रदर्शनकारियों ने झलनाथ खनाल के घर पर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि आगजनी भी की। उस समय राजलक्ष्मी…

Nepal Gen G Protest: नेपाल इन दिनों गंभीर राजनीतिक संकट और हिंसक प्रदर्शनों का सामना कर रहा है। इसी बीच एक दर्दनाक खबर सामने आई है – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी खनाल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर हमला कर दिया था, जिसके दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Nepal Gen G Protest: काठमांडू में प्रदर्शन के बीच हुआ हमला

यह दुखद घटना काठमांडू के दल्लू इलाके में हुई। प्रदर्शनकारियों ने झलनाथ खनाल के घर पर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि आगजनी भी की। उस समय राजलक्ष्मी खनाल अपने बेटे निर्भीक खनाल के साथ घर पर मौजूद थीं। हमले के दौरान उपद्रवियों ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया और मारपीट की। इसी बीच घर में आग भी लगा दी गई।

Nepal Gen G Protest
Nepal Gen G Protest

Nepal News: गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

राजलक्ष्मी खनाल को पहले कीर्तिपुर बर्न अस्पताल और फिर छाउनी स्थित नेपाली सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि झलनाथ खनाल को नेपाली सेना ने समय रहते घर से निकाल लिया था, जिससे उनकी जान बच गई।

Nepal Gen G Protest
Nepal Gen G Protest

Nepal Protest: अन्य नेताओं के घर भी निशाने पर

प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सिर्फ झलनाथ खनाल तक सीमित नहीं रहा। ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर पर भी हमला किया गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं और पुलिस से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

सेना और सुरक्षा एजेंसियों की अपील

देश में बढ़ते तनाव को देखते हुए नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त बयान जारी किया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और सभी मुद्दों को बातचीत से सुलझाने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों ने चेताया है कि हिंसा से हालात और बिगड़ सकते हैं।

Nepal Gen G Protest
Nepal Gen G Protest

त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर की हलचल

प्रदर्शनों के दूसरे दिन हालात और बिगड़ने लगे। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेलिकॉप्टरों की आवाजाही तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और उनके सहयोगियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सेना के हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओली देश छोड़कर दुबई भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सिमरिक एयरलाइंस की इमारत में आग लगा दी, क्योंकि उन पर नेताओं को भगाने में मदद करने का आरोप है।

हवाई यात्रा पर असर, फ्लाइट्स रद्द

नेपाल में जारी हिंसा का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारत की एयरलाइन कंपनियों, जैसे एयर इंडिया और इंडिगो, ने दिल्ली-काठमांडू के लिए अपनी उड़ानें स्थगित कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल में भूचाल लाकर नाच रहे दंगाई छात्र; वित्त मंत्री को पीटा, बोले- अब हम चलाएंगे देश

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।