न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल एरिक टी. श्नाइडरमैन ने चार महिलाओं द्वारा उन पर लगाए गए शारीरिक उत्पीड़न के आरोप के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में महिलाओं ने न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल पर यह आरोप लगाए।
श्नाइडरमैन ने कहा, ‘न्यूयॉर्क के लोगों के लिए अटॉर्नी जनरल के रूप में अपनी संवाएं देकर बहुत सम्मान की बात रही। पिछले कई घंटों में मुझ पर कई गंभीर आरोप लगे, जिनका मैं पुरजोर विरोध करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि ये आरोप पेशेवर आचरण और कामकाज से संबंधित नहीं है लेकिन फिर भी ये आरोप मुझे अपना काम करने से रोकेंगे।
इसलिए मैं आठ मई, 2018 को तत्काल भाव से पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’ उनका यह इस्तीफा ‘मीटू अभियान’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले श्नाइडरमैन के लिए झटके जैसा है। न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करने वाली दो महिलाएं मिशेल मैनिंग बैरिश और तान्या सेल्वरटनाम ने कहा कि उनका गला दबाया गया और पीटा गया।
एक अन्य महिला पेशे से वकील ने कहा कि श्नाइडरमैन ने उनके साथ हिंसा की और थप्पड़ मारे। चौथी महिला ने भी समान अनुभव साझा किए। इस लेख में आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं का कहना है कि वे श्नाइडरमैन के साथ संबंध था लेकिन यह हिंसा सहमति से नहीं थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



