तालिबान ने अफगानिस्तान में किसी भी तरह के संघर्ष विराम पर सहमत होने संबंधी खबरों को सोमवार को खारिज कर दिया। तालिबान ने एक बयान में कहा, ‘‘कई समाचार संस्थान पिछले कुछ दिनों में संघर्ष विराम के बारे में गलत खबरें जारी कर रहे है…तथ्य यह है कि अफगानिस्तान इस्लामी अमीरात की संघर्ष विराम की कोई योजना नहीं है।’’
इस तरह के संभावित समझौते की अफवाहें है जिससे लगभग 18 वर्षों से युद्ध प्रभावित इस देश में हिंसा में कमी आएगी। अफगानिस्तान में हिंसा समाप्त करने के लिए अमेरिका-तालिबान वार्ता फिर शुरू होने के बीच विद्रोहियों का यह बयान आया है।
विद्रोहियों के हमलों को लेकर इस वर्ष की शुरूआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वार्ता को रद्द कर दिया था। अमेरिका और अफगान सरकार ने लंबे समय तक तालिबान के साथ संघर्ष विराम का आह्वान किया था। हालांकि विद्रोहियों ने कई बार कहा है कि अमेरिकी सैनिकों की देश से वापसी होने के बाद ही कोई संभावित संघर्ष विराम होगा।


Download Android App
Download iOS App



