सोशल मीडिया पर सलमान खान की भांजी आयत की पहली तस्वीर हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने भाई सलमान के बर्थडे के खास मौके पर बेटी को जन्म दिया है।

बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की बहन अर्पिता ने अपने भाई सलमान के बर्थडे के खास मौके पर बेटी को जन्म दिया है। वहीं अब अर्पिता खान के पति आयुष ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी आयत शर्मा की फोटो शेयर की है। इससे पहले सलमान खान भी बिग बॉस के स्टेज बहन अर्पिता की बेटी के  नाम का जिक्र कर चुकेथे। तब समलान ने बताया था कि आयत उनके जन्मदिन का सबसे प्यार गिफ्ट है।
आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी आयत की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई इस तस्वीर में आयुष अर्पिता बेटा आहिल और बेटी आयत नजर आ रहे हैं। 
एक फोटो में जहां आयत अपनी मम्मी अर्पिता की गोद में दिखाई दी तो वहीं दूसरी फोटो में आयत पापा आयुष की गोद में सोती हुई नजर आई। एक्टर आयुष ने यह प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है। आयुष ने आगे लिखा आयत हमारी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां लाई है। 

अर्पिता और आयुष साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद यानी 2016 में अर्पिता ने बेटे आहिल को जन्म दिया। वहीं अर्पिता ने शादी के पांच साल बाद अपने दूसरे बच्चे आयत को जन्म दिया है। 
सलमान खान ने भी आयत का दुनिया में स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। सलमान खान ने आयत को अपने बर्थडे का सबसे बेस्ट गिफ्ट बताया है।
 वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में सलमान खान की फिल्म दंबग 3 रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। 

Desk Team