किसी भी कोरोना वैक्सीन के सुरक्षित साबित होने से पहले उपयोग की सिफारिश नहीं की जायेगी : डब्ल्यूएचओ

Summary :

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी सुरक्षित और प्रभावी साबित होने से पहले किसी भी कोविड-19 टीके के उपयोग की सिफारिश नहीं करेगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी सुरक्षित और प्रभावी साबित होने से पहले किसी भी कोविड-19 टीके के उपयोग की सिफारिश नहीं करेगी। हालांकि, चीन और रूस ने व्यापक प्रयोग के समाप्त होने से पहले ही अपने टीके का उपयोग करना शुरू कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदानोम गेब्रेयसुस ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि टीकों का प्रयोग दशकों से सफलतापूर्वक किया जा रहा है। 

ब्रिक्स बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने के लिए व्यापक सहयोग का किया आह्वान

उन्होंने चेचक और पोलियो के उन्मूलन में इनके योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ” मैं जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि डब्ल्यूएचओ एक ऐसे टीके का समर्थन नहीं करेगा जो प्रभावी और सुरक्षित नहीं है।” 

Desk Team